नैनीताल में आस्था का केंद्र, यहां प्रकृति की गोद में पूरी होती है संतानों की मनोकामना
उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में स्थित चौली की जाली अपनी अनोखी मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मौजूद प्राकृतिक चट्टान के छेद से जुड़ी कथा और संतानों की मनोकामना पूरी होने की मान्यता इसे आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बनाती है।