बंद घर से आ रही थी बदबू, दरवाजा खुला तो मचा हड़कंप; गाजियाबाद में मां-बेटी के शव मिलने से इलाके में सनसनी
गाजियाबाद की पूजा कॉलोनी में एक बंद घर ने लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया। कई दिनों से बंद मकान से आ रही तेज बदबू के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। घर में मां और बेटी के शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।