UP Weather Alert: आसमान से आई राहत, अब फिर बढ़ेगी गर्मी! जानिए किन जिलों में बरसेगा बादल और कहां गिरेगा ओला
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।