गोरखपुर में “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान तेज, पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर महिलाओं को किया जागरूक
जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत शनिवार को पूरे जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीमों, पीआरवी व अन्य पुलिस बलों ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।