Video: चंदौली में अवैध खनन का पर्दाफाश, वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई; खनन माफिया में मचा हड़कंप
चंदौली के लालमनीया पहाड़ी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बोल्डर लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त कर वन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। इस छापेमारी से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।