MI vs LSG: वानखेड़े में करो या मरो की जंग, हारने वाली टीम प्लेऑफ से होगी बाहर ?
आईपीएल में आज का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास 8-8 अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीदें इस मैच पर टिकी हुई हैं। वानखेड़े की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।