Asian Games 2026: मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामा तिरंगा, भव्य उद्घाटन के बीच खाली सीटों ने चौंकाया
जापान के नागोया में Asian Games 2026 का आधिकारिक आगाज हो गया। मनु भाकर और पवन सहरावत ने 503 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करते हुए तिरंगा थामा। हालांकि, उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में खाली सीटें नजर आईं। वहीं तजिंदरपाल सिंह तूर की किट समय पर नहीं पहुंचने के कारण आखिरी वक्त पर ध्वजवाहक बदला गया।