Manu Bhaker, डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 को अर्जुन पुरस्कार

भारत सरकार ने मनु भाकर डी गुकेश समेत 4 ख‍िलाड़‍ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 January 2025, 3:52 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी।

मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को जहां खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा, तो वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Manu Bhaker समेत इन 4 मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड
 
दरअसल, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। चेस से डी गुकेश, हॉकी से हरमनप्रीत सिंह, पैरा-एथलैटिक्स से प्रवीण कुमार और शूटिंग से मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि मनु भाकर का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट से गायब था। इस मामले पर मनु भाकर के पिता ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बेटी मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित नहीं किए जाने पर सरकार पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन आखिरकार काफी लड़ने के बाद मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा हैं।

Arjun Award से सम्मानित होने वाले 32 एथलीट्स के नाम

  1.     ज्योति याराजी    एथलेटिक्स 
  2.    अनु रानी    एथलेटिक्स
  3.    नीतु    बॉक्सिंग
  4.    स्वाती    बॉक्सिंग
  5.    वंतिका अग्रवाल    चेस
  6.   सलिका तेते    हॉकी
  7.  अभिषेक    हॉकी
  8.    संजय    हॉकी
  9.   जरमनप्रीत सिंह    हॉकी
  10.   सुखीजीत सिंह    हॉकी
  11.   राकेश कुमार    पैरा आर्चरी
  12.   प्रीति पाल    पैरा एथलेटिक्स
  13.   जीवंजी दीप्ति    पैरा एथलेटिक्स
  14.   अजीत सिंह    पैरा एथलेटिक्स
  15.   सचिन सरजेराव खिलारी    पैरा एथलेटिक्स
  16.   धराम्बीर    पैरा एथलेटिक्स
  17.   प्रणव सौरमा    पैरा एथलेटिक्स
  18.   एच होकातो सेमा    पैरा एथलेटिक्स
  19.   सिमरन    पैरा एथलेटिक्स
  20.   नवदीप    पैरा एथलेटिक्स
  21.   नीतीश कुमार    पैरा बैडमिंटन
  22.   थुलासिमाथी मुरुगेशन    पैरा बैडमिंटन
  23.   निथिया श्री सुमाथी    पैरा बैडमिंटन
  24.   मनीशा रामादास    पैरा बैडमिंटन
  25.   कपिल परमार    पैरा जूडो
  26.   मोना अग्रवाल    पैरा शूटिंग
  27.   रुबीना फ्रांसिस    पैरा शूटिंग
  28.   स्वप्निल सुरेश कुसाले    शूटिंग
  29.   सरबजोत सिंह    शूटिंग
  30.   अभय सिंह    स्क्वैश
  31.   साजन प्रकाश    तैराकी
  32.   अमन    रेसलिंग
     

Published : 
  • 2 January 2025, 3:52 PM IST

Advertisement
Advertisement