मैनपुरी में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, कंटेनर का ब्रेक फेल; जानें कैसे हुआ हादसा
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में एक कंटेनर के ब्रेक फेल होने के कारण एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कंटेनर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।