Gorakhpur: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे करता था धोखाधड़ी
थाना कैण्ट पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से मोटी रकम ऐंठता था और बदले में उन्हें फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र थमा देता था।