Video: विकास के वादों में उलझा जीवन, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे देवरिया की इस बस्ती के लोग
देवरिया के मदनपुर नगर पंचायत की अंबेडकर नगर दलित बस्ती विकास से कोसों दूर है। शुद्ध पेयजल, शौचालय और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। टूटी सड़कें, गंदगी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना रही हैं। प्रशासन की उदासीनता से नाराज़ बस्तीवासी मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद ले जाने की चेतावनी दे रहे हैं।