राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया सवाल, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार का 5 साल का रोडमैप क्या?
लोकसभा में शुक्रवार (12 दिसंबर) को कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण के बढ़ते खतरे पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने सदन के भीतर केंद्र सरकार से पूछा कि आने वाले चार से पांच वर्षों में इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के पास क्या ठोस रणनीति और रोडमैप है।