लिफ्ट एक्ट के बावजूद बढ़ रहे हादसे, मेरठ में इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक की मौत, अब क्या एक्शन लेगी सरकार?
मेरठ के सूरजकुंड क्षेत्र में इंडियन स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक हरविंदर सिंह उर्फ पिंटू की फैक्ट्री में लिफ्ट हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह सेकंड फ्लोर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक चल पड़ी लिफ्ट में उनकी गर्दन फंस गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल है कि उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट लागू है। अब लिफ्ट की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो सरकार क्या एक्शन लेगी?