लोक अदालत ने बदली न्याय की तस्वीर: एक दिन में 2 लाख से ज्यादा मामलों का समाधान, करोड़ों का अवार्ड पारित
भीलवाड़ा में आयोजित वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे से 2 लाख से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों में करोड़ों रुपये के अवार्ड पारित हुए। लोक अदालत ने बिना खर्चे और त्वरित न्याय देकर आमजन को बड़ी राहत पहुंचाई।