हिंदी
छात्राओं को बताए कानून और कानूनी अधिकार (img: Dynamite News)
Hathras: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश के आदेश पर हाथरस जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पोक्सो अधिनियम-2012 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों को पोक्सो कानून के प्रावधानों, उनके कानूनी अधिकारों और उल्लंघन की स्थिति में होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी देना है।
इसी क्रम में शनिवार को सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश प्रशान्त कुमार ने की। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और इसके तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आशुतोष गौतम ने भी छात्राओं को पोक्सो कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा विधि छात्राओं गरिमा वशिष्ठ और स्नेहलता तथा पराविधिक स्वयंसेवक साहब सिंह और रामकुमार शर्मा ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता के बारे में बताया। वक्ताओं ने किसी भी समस्या की स्थिति में उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता देवी, विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने छात्राओं से कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने की अपील की।
Location : Hathras
Published : 26 September 2026, 6:02 PM IST
Topics : hathras news Legal Rights of Students Legal Services Authority POCSO Awareness POCSO Awareness Campaign