Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में एक खास पहल शुरू, महिलाओं की आवाज़ को मिली नई ताकत
रुद्रप्रयाग में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 पर विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। प्रतिभागियों को कानून, शिकायत प्रक्रिया और आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका समझाई गई। नुक्कड़ नाटक द्वारा संदेश और भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।