कुवैत में क्रैश हुए अमेरिका के तीन फाइटर जेट्स, किसने मार गिराये? जानिए कैसे हुई यह दुर्घटना…
ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत में अमेरिका के तीन फाइटर जेट्स मार गिराये हैं। हालांकि अमेरिका ने अपने F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स के क्रैश होने की पुष्टि तो की है, लेकिन ईरान के दावों को खारिज किया है। अमेरिका के अनुसार कुवैत के एयरडिफेंस सिस्टम ने गलती से इन विमानों को दुश्मन समझकर निशाना बनाया।