हिंदी
महराजगंज: जनपद से कुवैत कमाने गए एक युवक फंदे से लटक कर जान दे दी है। परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भिटौली थाने के छपिया निवासी अब्दुल्ला रहमानी पुत्र सिराजुल्लाह लगभग 9 महीने पहले कुवैत के जहरा में कमाने गए थे।
लेकिन अचानक कल यानी बुधवार को कुवैत के समय से लगभग 5.30 बजे बाथरूम में जाकर अपने ही लोवर की डोरी से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
हालांकि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जैसे ही जानकारी परिजनों को मिली रो–रो कर बुरा हाल है।
शव अभी मृतक के घर नहीं पहुंचा है।
Published : 27 March 2025, 6:16 PM IST
Topics : Bhitauli chhapiya hanging Kuwait Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) suicide youth