हिंदी
New Delhi: ईरान ने दावा किया है कि कुवैत में उसने अमेरिका के तीन फाइटर जेट मार गिराये हैं। हालांकि अमेरिका ने भी माना है कि कुवैत में उसके तीन F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स क्रैश हुए हैं, लेकिन ईरान के दावों के विपरीतअमेरिका ने कहा कि कुवैत के एयरडिफेंस सिस्टम ने गलती से इन विमानों को दुश्मन समझकर निशाना बनाया। हादसे में सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं।
इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का आज सोमवार को तीसरा दिन है। इरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइलों से हमला किया और साथ ही उसके 3 F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स मार गिराये। इरान के मुताबिक इन हमलों में अमेरिकी पायलट भी मारे गए, जबकि अमेरिका का दावा है कि कुवैत की गलतफमी से क्रैश हुए उसके जेट्स के पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए।
ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के अक्रोटिरी बेस पर ड्रोन हमला किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार देर रात हुए इस हमले में बेस को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है। दरअसल, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर ने ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमले के लिए अमेरिका को इस बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।
ईरान ने सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कुवैत में अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हो गए है। जेट हवा में गोल-गोल घूमने के थोड़ी देर बाद जमीन से टकरा गए। हालांकि, इसमें किसी मौत की नहीं हुई है।
दूसरी ओर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।
Location : New Delhi
Published : 2 March 2026, 5:39 PM IST