साइकिल चलाने निकला, पर लौटकर नहीं आया 12 साल का मासूम; खजनी में व्यापारी के नाती के गायब होने से दहशत
गोरखपुर के खजनी कस्बे में मशहूर सर्राफा व्यवसायी लक्ष्मी वर्मा के 12 वर्षीय नाती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। सोमवार दोपहर साइकिल चलाने निकले मासूम के घर न लौटने पर हड़कंप मच गया। खजनी पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित रास्तों पर तलाश में जुटी हैं।