

खजनी स्थित आशुतोष गैरिज हॉल में रविवार को निर्भया सेना का माता-पिता सम्मान सह स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। गरीब एवं असहायों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अपील की। पढिए पूरी खबर
गोरखपुर: खजनी स्थित आशुतोष गैरिज हॉल में रविवार को निर्भया सेना का माता-पिता सम्मान सह स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजपत्रित अधिकारी पोस्टल एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी ने की जबकि मुख्य अतिथि WCR जबलपुर के PCSTE एकनाथ मोहकर (IRSSE) रहे।
दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ
जानकारी के मुताबिक, निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य पंडित सतीश मिश्र बाबा ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं प्रिंसी तर्मा, महक गुप्ता, सोनी कनौजिया और सौम्या कनौजिया द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, वहीं बीएचयू वाराणसी की छात्रा कनीश ने भरतनाट्यम नृत्य से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
घर से शुरू कर पूरे समाज और देश तक ले जाना
अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बाबा ने निर्भया सेना के गठन, उद्देश्य और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मकसद बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा, सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि “यह समारोह केवल स्थापना दिवस नहीं बल्कि माता-पिता के सम्मान और बुजुर्गों की देखभाल के संदेश के लिए भी है। हमें यह अभियान अपने घर से शुरू कर पूरे समाज और देश तक ले जाना होगा।” उन्होंने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार और अन्याय पर अंकुश लगाने, गरीब एवं असहायों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अपील की।
राज्यों से आए लगभग 500 पदाधिकारी व सदस्य शामिल
समारोह में प्रमुख रूप से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के केंद्रीय चिकित्सालय के निदेशक डॉ. ए. ए. खान, NER के ACMD डॉ. डी. के. सिंह, BSNL के महाप्रबंधक विद्यानंद, RDSO लखनऊ के PCPO अमरनाथ दुबे, SDM गाँडा अवनीश त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार लखनऊ शिवेंद्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त रिपुसुदन मिश्र, NER के CPO अवधेश कुमार, RRC अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बलिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रविन्द्र नाथ मिश्र, BHU की सहायक प्रोफेसर खिलेश्वरी पटेल और तिब्बती विश्वविद्यालय सारनाथ के ज्वाइंट रजिस्ट्रार हिमांशु पाण्डेय सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 500 पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
Maharajganj News: महराजगंज में बिना परमिशन का जुलूस रोका, पुलिस ने जब्त की कई गाड़ियां
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फातमा, महासचिव रितेश मिश्र, सह प्रभारी अशोक कुमार मिश्र, बी.एन. दुबे, मंडल प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंडल प्रवक्ता हेमेंद्र मिश्र, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता मिश्रा, नगर अध्यक्ष अश्विनी मिश्र, दुर्गावती तिवारी, अनीता मिश्रा, प्रकाश मल, संध्या त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में यह संकल्प लिया गया कि निर्भया सेना समाज में माता-पिता सम्मान, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।