ओडिशा की दिल दहला देने वाली घटना, खाते से पैसा निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई
सोमवार को ओडिशा के क्योंझर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। जीतू मुंडा नाम का एक आदिवासी व्यक्ति अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। बैंक परिसर में कंकाल देखते ही अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।