हिंदी
क्योंझर: ओडिशा के क्योंझर में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। शादी की पार्टी में शामिल होकर लौटते वक्त एक कार दो ट्रकों से टकरा गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक चंपुआ थाना अंतर्गत रिमुली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने कहा कि कार बारबिल की ओर जा रही थी। तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और लोहे से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक मौके से भाग गया। पीछे से आ रहा एक और तेज रफ्तार ट्रक कार से टकरा गया।
पुलिस ने कहा कि हेरालाल पालेई (58) और उनके परिवार के सदस्य एक शादी की पार्टी में शामिल होने के बाद क्योंझर जिले के बांसपाल ब्लॉक के तारामकंटा से अपने मूल स्थान बारबिल लौट रहे थे। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों में कार चालक सहित चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published : 16 May 2024, 12:07 PM IST
Topics : Car riders collide Keonjhar Road Accident Two trucks ओडिशा कार सवारों क्योंझर ट्रकों भिड़ंत