Keonjhar: बहन के अवशेषों के साथ बैंक पहुंचा भाई जीतू ,जानें तब कैसे हुई उसकी मांग पूरी

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति अपनी मृत बहन के अवशेषों को बैंक ले गया। बैंक से पैसे न मिलने के बाद मामला वायरल हो गया और प्रशासन हरकत में आया। अगले दिन उसे बहन की 19,402 रुपये की बचत सौंप दी गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 April 2026, 1:02 PM IST
google-preferred

Keonjhar: ओडिशा के क्योंझर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां 59 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के अवशेषों को एक बोरे में लेकर बैंक पहुंच गया। उनका दावा था कि बैंक बार-बार अनुरोध के बावजूद उनकी बहन के खाते से पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे रहा था।

बैंक में क्या हुआ था विवाद?

जीतू मुंडा अपनी बहन कलारा के खाते में मौजूद लगभग 19,300 रुपये निकालना चाहते थे। लेकिन बैंक ने उनसे मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी उत्तराधिकारी दस्तावेज मांगे जो उनके पास नहीं थे। बैंक नियमों के कारण लेन-देन रोक दिया गया, जिससे मामला और तनावपूर्ण हो गया।

ओडिशा की दिल दहला देने वाली घटना, खाते से पैसा निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई

घटना का वीडियो हुआ वायरल

सोमवार को बैंक के बाहर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जीतू को अपनी बहन के अवशेषों के साथ देखा गया। इस घटना ने सोशल मीडिया और प्रशासन दोनों का ध्यान खींचा। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों को संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।

अगले ही दिन मिला पैसा

घटना के अगले दिन प्रशासन और बैंक ने मिलकर प्रक्रिया पूरी की। मंगलवार को जीतू मुंडा को उनकी बहन की बचत ब्याज सहित 19,402 रुपये सौंप दिए गए। साथ ही, कानूनी वारिस प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

Barabanki: हनुमान मंदिर के पास दबंगों का तांडव, पूजा करने आए युवकों को बनाया निशाना; पढ़ें पूरा मामला

बैंक और प्रशासन का पक्ष

बैंक अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार दस्तावेजों के बिना पैसा देना संभव नहीं था। वहीं प्रशासन ने माना कि दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी और सहायता की कमी एक बड़ी समस्या है।

गौरतलब है कि कलारा मुंडा अपने पति की मृत्यु के बाद अपने मायके लौट आई थीं और वहीं अपने भाई-बहनों के साथ रहती थीं। उनके बेटे की भी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। इस साल जनवरी में उनका निधन हो गया था। जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रक्रिया में कोई चूक हुई या नहीं। साथ ही, पीड़ित परिवार को रेड क्रॉस फंड से 30,000 रुपये की सहायता भी दी गई है।

Location :  Keonjhar

Published :  29 April 2026, 1:02 PM IST

Advertisement