Independence Day: कौन था वो शख्स, जिसने तय किया भारत कैसे और कितना बंटेगा, किसको मिलेगी कितनी जमीन? जानें रोचक तथ्य
भारत और पाकिस्तान का विभाजन 1947 में हुआ, जिससे न केवल भौतिक बंटवारा हुआ। बल्कि संपत्तियों, कर्मचारियों और वित्तीय संसाधनों के बंटवारे पर भी विवाद उत्पन्न हुआ। अंग्रेजों ने भारत के बंटवारे के लिए लॉर्ड रेडक्लिफ को जिम्मेदार ठहराया था। 1947 में उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के विभाजन का फैसला किया, जिसे केवल नक्शे पर खींची गई लकीर से समझा जा सकता था।