Kangana Ranaut: किसानों के अपमान मामले में कंगना रनौत को झटका, इस दिन होगी अगली सुनवाई
किसानों और महात्मा गांधी के अपमान के आरोपों पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में आगरा कोर्ट ने रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली है। अब अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। कोर्ट ने कहा, कंगना को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है।