Shri Mahakaleshwar Ujjain: महाकाल के गर्भगृह में 20 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, चमक-दमक उठा बाबा का दरबार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दो दशकों बाद गर्भगृह का द्वार बदला गया है। जयपुर के कारीगरों द्वारा निर्मित 25 किलो चांदी के भव्य द्वारों की स्थापना विधि-विधान से की गई, जिससे बाबा महाकाल का दरबार और दिव्य हो उठा।