Japan Earthquake 2025: जापान में फिर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, आपदा एजेंसियां अलर्ट पर
जापान एक बार फिर भूकंप की चपेट में आ गया है। शनिवार, 5 जुलाई 2025 को जापान के तात्सुगो क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था। इससे पहले अमामी कागोशिमा क्षेत्र में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। जापान की यह भूगर्भीय स्थिति इसे दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल करती है।