सवालों के घेरे में सिस्टम: जर्जर स्कूल की भेट चढ़ा एक और मासूम, तड़पती रही अकेली मां
राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम अरबाज खां की मौत हो गई। पूनमनगर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जर्जर प्रवेश द्वार गिरने से हुई इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि सरकारी स्कूलों की जर्जर व्यवस्था और लापरवाही की पोल भी खोल दी है।