महराजगंज–फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों की सौगात, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शुभारंभ
महराजगंज–फरेंदा मार्ग पर आमजन को यातायात की नई सौगात मिली है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शुक्रवार को दो नई बसों का शुभारंभ कर जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया। नई बसें छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।