भारत ने पानी को बनाया हथियार, सिंधु जल संधि पर बौखलाया पाकिस्तान; जानें क्या बोले आसिफ अली जरदारी?
सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान बेहद नाराज़ है। दोहा में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के मंच से बोलते हुए, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।