जंग, महंगाई और जमाखोरी का डर… LPG पर सरकार ने फिर कसा शिकंजा, जानें पहले कब-कब लागू हुआ ECA
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए Essential Commodities Act लागू कर दिया है। इसका मकसद जमाखोरी और काले बाजारी पर रोक लगाना और आम लोगों तक गैस की सप्लाई बनाए रखना है।