भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल किया, पर्यावरण संरक्षण में रचा नया इतिहास
भारतीय रेलवे ने तकनीकी नवाचार की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की गई यह ट्रेन न केवल भारत की तकनीकी क्षमताओं को दर्शाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक मील का पत्थर है। अब भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक उपलब्ध है।