माता-पिता से पहले अब बीवी की जिम्मेदारी है! परिवार का हवाला देकर नहीं बच सकता पति, पढ़ें इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि माता-पिता और भाई-बहनों की जिम्मेदारी का हवाला देकर पति पत्नी के भरण-पोषण के दायित्व से बच नहीं सकता। अदालत ने कहा कि पत्नी का भरण-पोषण पति की प्राथमिक कानूनी जिम्मेदारी है और इससे बचने के लिए पारिवारिक दायित्वों का बहाना नहीं बनाया जा सकता।