आमरण अनशन और बिगड़ती सेहत, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन तेज, प्रशासन से आर-पार के मूड में युवा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का धरना और आमरण अनशन गुरुवार को भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के दौरान कुछ अनशनकारी छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।