हल्द्वानी के चंदन अस्पताल में इलाज के नाम पर खेल? जानिए क्यों मचा हड़कंप
हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज रोड स्थित चंदन अस्पताल पर अवैध शुल्क वसूली और लापरवाही के गंभीर आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मरीजों से सात दिन में साक्ष्य मांगे गए हैं।