बिहार में रमजान व होली को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, मस्जिदों के पास..
गया जिले में होली और रमजान का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीएम डॉ त्यागराजन एसएम और एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।