Haryana Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद 355 इलाकों में ब्लैकआउट, पानी को भी तरसे लोग
हरियाणा के हिसार में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से 355 क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया। कंट्रोल रूम में 2,100 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से सिर्फ पांच के समाधान की जानकारी सामने आई। बिजली-पानी की परेशानी से नाराज लोगों ने हिसार और बरवाला में जाम लगाया। निजी कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में कर्मचारी आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी दे रहे हैं।