नफरत के दौर में मोहब्बत की मिसाल; एक ही आंगन में मंदिर और मजार, हिंदू-मुस्लिम में अनूठा प्यार
उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित भमरौआ गांव साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। यहाँ शिव मंदिर और मजार एक-दूसरे के पास स्थित हैं, जहाँ दोनों समुदाय के लोग हर सुख-दुख में साथ मिलकर आपसी भाईचारे की खूबसूरत परंपरा को निभाते हैं।