हिमाचल की ब्यूरोक्रसी में बड़ा बदलाव, 17 IAS और 22 HAS अधिकारी इधर से उधर, यहां देखें सूची
हिमाचल की नौकरशाही में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 17 और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी कर दिए। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं, तबादला आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किए गए हैं।