Mirzapur News: बाइक पर निकला था नशे का बड़ा खेप पहुंचाने, पुलिस ने दबोचा… 75 लाख की हेरोइन बरामद
मिर्जापुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात कोतवाली पुलिस ने एक शातिर हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 390 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बाइक से हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।