यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात
गौतमबुद्ध नगर में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई गांवों में पानी भर गया है। हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई और अवैध फार्म हाउस जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।