देवरिया में एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई, विकास विभाग के एक अधिकारी को लेकर क्यों मची हलचल?
यूपी के देवरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, देसही देवरिया विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हैंडपंप रिबोर के भुगतान के बदले घूस मांगी गई थी।