Gorakhpur Land Fraud: फर्जी कागज़ों से जमीन हड़पने की चाल नाकाम, आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में
रामगढ़ताल पुलिस ने जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी धर्मेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेजों से जमीन की खरीद–फरोख्त में धोखाधड़ी, करोड़ों की संपत्ति हड़पने और पीड़ित को धमकाने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।