गोंडा में निषाद पार्टी नेता की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिसकर्मी निलंबित
गोंडा के परसपुर में हमले में घायल निषाद पार्टी नेता और व्यापारी विनोद साहनी की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के हस्तक्षेप के बाद लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही निलंबित किए गए।