शंकराचार्य का यूपी सरकार को अल्टीमेटम, बोले- गोमाता के सम्मान पर समझौता नहीं
गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत एटा, जैथरा और अलीगंज पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई। उन्होंने सरकार को 22 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर 24 जुलाई को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।