‘झूठ के सिवा कुछ नहीं बोलते’… मैनपुरी में सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर वार
मैनपुरी पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गैस किल्लत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और पंचायत चुनाव को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें सच्चाई छिपा रही हैं, जबकि पंचायत चुनाव टालने पर भी उन्होंने बड़ा सवाल खड़ा किया।