Uttar Pradesh: गोरखपुर में तीन शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार, इस एक्ट में मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैम्पियरगंज पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस न जघन्य अपराधों में लिप्त तीन शातिर गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।