Maharajganj News: फरेंदा उप निरीक्षक को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SP के हाथों सौंपा जाएगा उत्कृष्ट सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर फरेंदा (महराजगंज) पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक गंगाराम यादव को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।