

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर फरेंदा (महराजगंज) पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक गंगाराम यादव को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उप निरीक्षक गंगाराम यादव
Mahrajganj: स्वतंत्रता दिवस 2025 का अवसर फरेंदा पुलिस चौकी के लिए ऐतिहासिक बन गया। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक गंगाराम यादव को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। इस सम्मान की घोषणा के साथ ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, उप निरीक्षक गंगाराम यादव अपनी ईमानदारी, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2017 में गोरखपुर में तैनाती के दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय सेवा पदक भी दिया जा चुका है। लगातार अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाते हुए उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है।
अपराध नियंत्रण में पेश की मिसाल
फरेंदा चौकी में तैनाती के दौरान गंगाराम यादव ने न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई बल्कि अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर तालमेल बनाने में भी मिसाल पेश की। उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते स्थानीय जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
सम्मान मिलने पर क्या बोले उपे निरीक्षक
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चौकी इंचार्ज यादव हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं। यही वजह है कि आज उन्हें यह बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। सम्मान प्राप्त करने के बाद उप निरीक्षक यादव ने इसे अपने विभाग और जनता को समर्पित करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए जिम्मेदारी और बढ़ा देता है। मैं आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा।”
जनता को किया समर्पित
उप निरीक्षक गंगाराम यादव ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक को अपने विभाग और जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक जिम्मेदारी लेकर आया है और आगे भी वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने बधाई दी है। फरेंदा ही नहीं, बल्कि पूरे महराजगंज में पुलिस विभाग के लिए यह सम्मान एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि फरेंदा चौकी में तैनाती के दौरान गंगाराम यादव ने अपराध नियंत्रण, जनता के साथ समन्वय और कानून व्यवस्था की मजबूती में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।